मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक तीसरे सेमेस्टर सत्र 2024-28 की 18 मई को स्थगित परीक्षा अगले हफ्ते होगी। पहले यह परीक्षा 23 मई को होनी थी, लेकिन इस दिन बीसीईसीई की परीक्षा होने के कारण कॉलेजों ने परीक्षा लेने से इनकार कर दिया। अब नई तारीख जारी होगी। 18 मई को दूसरी पाली का पेपर पहली पाली में खुल जाने से दूसरी पाली के पेपर को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा की तारीख 23 मई जारी की थी। यह भी पढ़ें- पीयू : छठे सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिन देरी से होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...