अगले हफ्ते से फरीदाबाद का कूड़ा बंधवाड़ी नहीं आएगा
गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अगले सप्ताह से फरीदाबाद शहर का रोजाना निकलने वाला लगभग एक हजार टन कूड़ा बंधवाड़ी प्लांट में नहीं आएगा। फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त ने गुरुग्राम निगम को स्पष्ट किया है कि अगले सप्ताह मंगलवार से फरीदाबाद से आने वाले कचरे की डंपिंग को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। फरीदाबाद निगम ने अपने स्तर पर कचरा निस्तारण के वैकल्पिक इंतजामों को अंतिम रूप देने के लिए महज सात दिन का समय मांगा है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर ताजा कचरे का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है, जिससे गुरुग्राम नगर निगम को वहां मौजूद पुराने कचरे के निस्तारण में बड़ी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों बंधवाड़ी प्लांट के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वहां की भयावह स्थिति को देखते हुए फरीदाबाद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.