नई दिल्ली, जून 25 -- स्मार्टफोन मेकर Oppo भारत में 2 जुलाई को अपनी नई Reno16 Series लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे 'Trendsetting AI Camera' फोन के रूप में पेश कर रही है, जिसे खासतौर से युवा क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस सीरीज में एडवांस कैमरा हार्डवेयर के साथ कई AI-बेस्ड क्रिएटिव टूल्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को पहले से ज्यादा आसान और मजेदार बना सकते हैं। Oppo Reno16 Series का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 50MP 3.5x टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा है। यह कैमरा 85mm पोर्ट्रेट लेंस जैसी फोकल लेंथ ऑफर करता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा नेचुरल और प्रोफेशनल पोर्ट्रेट फोटोज क्लिक करने में मदद मिलती है। इसके अलावा फोन में 50MP Ultra-Clear मेन कैमरा, 50MP Ultra-Wide सेल्फी कैमरा और Ultra-Wide कैमरा का कॉम्बि...