रुडकी, जून 10 -- गन्ना विकास समितियों द्वारा शुगर मिल के सहयोग से क्षेत्र में खड़े गन्ने का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में दर्ज आंकड़ों के आधार किसानों को गन्ना पर्ची भेजी जाएंगी। पिछले महीने से चल रहा गन्ना सर्वे अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इकबालपुर गन्ना विकास समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित सैनी ने बताया कि अगले हफ्ते तक गन्ना सर्वे पूरा होने का अनुमान जताया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा गांव-गांव जाकर सर्वे के आंकड़ों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर किसान अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अन्तिम और बाद में अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। किसानों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इधर, किसानों ने कहा कि इस पहल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.