नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Eclipse 2027: सूर्य और चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं। जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो सूर्य की रोशनी कुछ समय के लिए पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती। इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। वहीं, जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो चंद्र ग्रहण लगता है। ग्रहण के समय सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की स्थिति बदलती है। इसी वजह से कभी पूर्ण तो कभी आंशिक ग्रहण दिखाई देता है। साल 2027 में कुल पांच ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण शामिल हैं। हालांकि, भारत में सभी ग्रहण दिखाई नहीं देंगे। नासा के अनुसार, अगले साल भारत से 21 फरवरी को चंद्र ग्रहण और 2 अगस्त को आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।फरवरी में चंद्र ग्रहण साल 2027 का पहला चंद्र ग्रहण 20 फरवरी को लगेगा। नासा के अनुसार, यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भार...