अगले साल से यूपी बोर्ड की किताबें ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे विद्यार्थी
गाज़ियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद, वंदना। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए शासन ऑनलाइन किताबें उपलब्ध कराने की सुविधा की पहल करने जा रहा है। अगले साल से कक्षा नौंवी और दसवीं के विद्यार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी पाठ्यपुस्तकों का पूरा सेट आर्डर कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को कोई अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क (डिलीवरी चार्ज) नहीं देना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है। ऑनलाइन ऑर्डर की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए बोर्ड ने एक छात्र-अनुकूल ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टल पर कक्षाओं के अनुसार किताबों के सेट व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यार्थी जैसे ही अपनी कक्षा के पुस्तक-सेट का चयन करेंगे, वे सीधे अमेजन वेबसाइट के बिक्री पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.