जमशेदपुर, फरवरी 18 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के कुल 12 बीएड कॉलेजों ने चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) शुरू करने के लिए आवेदन किया है। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नए मानकों के अनुसार, अब बीएड कॉलेजों को स्टैंड अलोन (एकल) संस्थान के रूप में नहीं, बल्कि बहु विषयक (मल्टी-डिसिप्लिनरी) संस्थानों के रूप में संचालित किया जाना है। इसी के तहत जमशेदपुर और कोल्हान के इन कॉलेजों ने खुद को तैयार करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी की है। एकल कॉलेजों को अब दूसरे डिग्री कॉलेजों के साथ अटैच किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को एक ही परिसर में स्नातक और शिक्षक प्रशिक्षण (बीएड) दोनों की डिग्री मिल सके। अगले सत्र से इन संस्थानों में 12वीं के बाद सीधे 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.