चम्पावत, फरवरी 25 -- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बनबसा में निर्माणाधीन लैंड पोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अप्रैल 2027 में लैंड पोर्ट का काम पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को बनबसा के निर्माणाधीन लैंड पोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने 500 करोड़ रुपये से बनने वाले आधुनिक लैंड पोर्ट के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अगले साल तक निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। निरीक्षण के बाद सतपाल महाराज ने एनएचपीसी गेस्ट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने लैंड पोर्ट को आधुनिक सुरक्षा प्रणाली, डिजिटल निगरानी तंत्र और स्मार्ट प्रबंधन व्यवस्था करने के निर्देश दिए। परियोजना परिसर में वर्षा जल संचयन प्रणाली को अनिवार्य रूप से शामिल करने को कहा। कहा कि...