नई दिल्ली, जुलाई 18 -- वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दिल्ली सरकार अगले वर्ष 2800 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, हरित और विकसित भारत के विजन के अनुरूप दिल्ली में पीएम ई-ड्राइव योजना के फेज-I के तहत यह बसें शामिल की जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का संकल्प वर्ष 2028-29 तक सार्वजनिक परिवहन बेड़े को लगभग 14,000 बसों तक बढ़ाने का है। इन बसों को शामिल करने का निर्णय हाल ही में दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

बसों का महत्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2,800 इलेक्ट्रिक बसों का शामिल होना दिल्ली की हवा को बेहतर बनाने के साथ नागरिकों को अधिक सुविधाजनक, आधुनिक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम ह...