रुडकी, दिसम्बर 29 -- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रुड़की रेलवे स्टेशन पर चल रहे कायाकल्प कार्य का सोमवार को रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) एके वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। जीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन निर्माण कार्यों के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पहले पूरा किया जाए। जीएम रेलवे ने निरीक्षण के दौरान कहा कि रुड़की रेलवे स्टेशन उत्तर भारत के प्रमुख और व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है। प्रतिदिन यहां से हजारों यात्री आवागमन करते हैं, ऐसे में स्टेशन के आधुनिकीकरण और सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.