नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- टोयोटा फैन्स के लिए आने वाले दिन एक्साइटमेंट से भरपूर रहने वाले हैं। इंडियन मार्केट में टोयोटा की एसयूवी की जबरदस्त डिमांड है। इसी को देखते हुए टोयोटा अगले साल यानी 2027 में भारत में तीन नई एसयूवी लॉन्च कर सकती है। इनमें नई जेनरेशन फॉर्च्यूनर, अपडेटेड अर्बन क्रूजर टाइजर और अर्बन क्रूजर हायराइडर फेसलिफ्ट शामिल हैं। इन तीनों मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स और टेक्नोलॉजी तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।New Generation Toyota Fortuner टोयोटा ने कन्फर्म किया है कि न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को साउथ अफ्रीका में होगा। इसके बाद इसे 2027 की शुरुआत में इंडियन मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। करीब एक दशक बाद इस SUV को बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। नई फॉर्च्यूनर का डिजाइन लेटेस्ट हाइलक्स ...