नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- महिंद्रा आने वाले सालों में अपनी SUV रेंज को बड़े लेवल पर अपडेट करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का प्लान 2031 तक 16 नए मॉडल लॉन्च करने का है, जिनमें 10 ICE यानी पेट्रोल-डीजल और 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल होंगे। इन SUVs को कंपनी के दो नए प्लेटफॉर्म NU_IQ और INGLO पर तैयार किया जाएगा। इनमें Mahindra Vision S NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली प्रोडक्शन एसयूवी होगी। जबकि, Mahindra BE 07 कंपनी की अगली Born-Electric एसयूवी होगी। दोनों मॉडल 2027 में लॉन्च किए जा सकते है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी इन दोनों में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।Mahindra Vision S Mahindra Vision S का प्रोडक्शन मॉडल दमदार और बॉक्सी डिजाइन के साथ आ सकता है। उम्मीद है कि इसे स्कॉर्पियो फैमिली का हिस्सा बनाया जाएगा और यह कंपनी की लाइनअप में XUV 3XO से ऊ...