शाहजहांपुर, मई 16 -- मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. पूजा कसाना के शपथग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। अगले सप्ताह शासन स्तर से शपथ ग्रहण की तिथि जारी होने की संभावना जताई जा रही है। विगत सात मई को हुए उपचुनाव की मतगणना में डा. पूजा कसाना अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुई थीं। इसके बाद से नगर पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां चल रही हैं। अध्यक्ष कक्ष पर नेम प्लेट लगाने के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं। चर्चा है कि शपथ ग्रहण समारोह में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी शामिल हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्तियार अहमद, अगले सप्ताह शपथ संभव ईओ शिवलाल राम ने बताया कि शासन से अगले सप्ताह शपथ ग्रहण की तिथि मिलने की उम्मीद है। आचार संहिता के कारण लंबित नामि...