अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार
रुद्रपुर, जून 26 -- रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले में अगले सप्ताह मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान 1 से 3 मिमी तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से 4 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल जिले के लिए किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत सिंह नैन ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.