अगले सप्ताह शुरू होगा गेतलसूद फ्लोटिंग सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन
रांची, जुलाई 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट के स्विच यार्ड की 132 केवी डबल सर्किट गेतलसूद-ईरबा ट्रांसमिशन लाइन और जलाशय क्षेत्र की 33 केवी केबल को चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही अगले सप्ताह 50 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है। फिलहाल डैम के अंदर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ट्रांसमिशन लाइन को चार्ज करने में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के उपमहाप्रबंधक राजीव रंजन और झारखंड बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू का सहयोग रहा। सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने मछुआरों और नौकायन से जुड़े लोगों से केबल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से एलएंडटी के सहयोग से बन रहे 100 मेगावाट क्षमता के इस फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण गेतलसूद जलाशय के 172 हेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.