सीवान, मार्च 6 -- सीवान, हिप्र। जिले में एक सप्ताह बाद मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर दोपहर की तेज धूप ने गर्मी का अहसास होगा, वहीं अब सुबह और शाम की कनकनी बरकरार रहेगी। पछुआ हवा के प्रवाह के कारण सुबह और शाम में ठंड जैसा महसूस होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सीवान सहित प्रदेश के कई हिस्सों में 15 फरवरी के आसपास हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि बारिश होती है, तो न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात की ठंड का दौर कुछ दिनों के लिए और बढ़ सकता है। हालांकि, दोपहर में आसमान साफ रहने पर धूप का असर बना रहेगा। बता दें कि बीते साल के मुकाबले अलग है। इस साल मौसम काफी शुष्क और स्थिर बना हुआ है। जिले में भी बारिश की गतिविधियां अब तक कमजोर रही हैं। इससे सूखी ठंड का असर ज्यादा है। न्यूनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.