प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। पिछले कई दिनों से गर्मी से जनमानस को भले ही राहत मिली हो लेकिन अगले सप्ताह एक बार फिर से पसीना छुड़ाने वाली गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 से 14 मई तक अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है। जिसकी वजह से एक बार फिर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम पारे में आठ मई की तुलना में 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
गर्मी का प्रकोप शुक्रवार को सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे और सुबह 8.30 बजे ही 60 फीसदी उमस दर्ज की गई। आठ मई को अधिकतम पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो नौ मई को पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसकी वजह से दोपहर तीन बजे तपिश के साथ उमस भी रही। उसके बाद आसमान साफ हुआ और शाम 5.30 बजे उमस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.