जमशेदपुर, मार्च 8 -- पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद तापमान में मामूली कमी आई थी। अब मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह से तापमान में फिर से वृद्धि होगी। दिन में धूप तेज रहेगी और हल्की हवा भी चलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले सप्ताह यह 36 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान जो शुक्रवार को 18.6 डिग्री था, वह भी 20 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। इससे दिन के समय गर्मी का एहसास काफी बढ़ जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह आसमान साफ रहेगा और बादल छाए रहने की संभावना कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.