अगले सप्ताह चालू हो जाएगा मेहड़ा पुल, तीन माह की परेशानी होगी दूर
कुशीनगर, जून 21 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कप्तानगंज-पिपराईच मुख्य मार्ग पर मेहड़ा गांव के पास अंग्रेजों के जमाने के संकरे और जर्जर पुल के स्थान पर बन रहा नया बॉक्स कल्वर्ट अगले सप्ताह चालू होने की उम्मीद है। करीब 4.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस पुल की छत की ढलाई 10 जून को पूरी हो चुकी है। निर्माण मानकों के अनुसार ढलाई को मजबूत होने में 14 दिन का समय लगता है, जिसके बाद 24 से 25 जून तक पुल को खोलने की तैयारी है। पुल के दोनों ओर मिट्टी और गिट्टी की भराई का कार्य पूरा होते ही एक-दो दिनों के भीतर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। पुल की चौड़ाई 12 मीटर तथा लंबाई 30 मीटर है। इसके चालू होने से पिछले तीन माह से लोगों को हो रही आवाजाही की कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इस परियोजना का शिलान्यास 11 अप्रैल 2026 को सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.