कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज अंतर्गत हैलट में चार निर्माण कार्यों का लोकार्पण सितंबर में होगा। बुधवार को डीजी ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मनोरोग विभाग के नए भवन, एमआरडी, यूजी गर्ल्स हॉस्टल व पीजी गर्ल्स हॉस्टल का लोकार्पण अगले माह होने के आसार हैं। इसके अलावा दो कार्यों का शिलान्यास भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...