वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। 'फिट इंडिया स्वस्थ वाराणसी' अभियान के तहत वीडीए मुख्यालय में हैप्पी संडे कार्यक्रम के संबंध में मंगलवार को बैठक हुई। आमलोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने को प्रेरित करने के लिए इस कार्यक्रम का नियमित संचालन होगा। अगले माह से हर रविवार को सुबह 6.30 बजे से उद्यान विभाग कचहरी परिसर में यह आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में योग, साइकिलिंग, एरोबिक वार्मअप, रस्सी कूद आदि होगा। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती व्यस्तता के कारण लोगों में शारीरिक गतिविधियों की कमी देखी जा रही है। जिससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। इसी उद्देश्य से हैप्पी संडे की शुरुआत की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.