वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। अगले माह से शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होगा। इसके तहत शहरी विकास मंत्रालय और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम फरवरी अंत तक आएगी। इसकी रैंकिंग 12500 अंकों के आधार पर की जाएगी। इसमें गंगा टाउन, ओडीएफ श्रेणी के अलावा मुख्य टीम अलग-अलग सर्वेक्षण करेगी। दस मानकों पर शहर में विभिन्न स्थानों पर औचक मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें सफाई व्यवस्था के साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन की उपलब्धता, कूड़ाघरों की स्थिति, कचरे से खाद निर्माण आदि बिंदुओं पर अंक मिलेंगे। गारबेज फ्री सिटी में एक हजार अंक, ओडीएफ प्लस प्लस में एक हजार अंक तय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...