नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आरएमएल अस्पताल में 550 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के निर्माण की परियोजना पूरा करने के लिए निर्धारित समय से तीन वर्ष से अधिक विलंब हो चुका है। फिर भी यह चिकित्सा सेवाओं के संचालन के लिए अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। अब इसमें अगले माह चिकित्सा सेवाएं शुरू करने की नई समय सीमा तय की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित स्थायी संसदीय समिति की रिपोर्ट से यह बात कही गई है। यदि अस्पताल प्रशासन द्वारा संसदीय समिति को दी गई नई समय सीमा में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का संचालन शुरू होता है तो इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, अभी कई चिकित्सा उपकरण लगाने, फायर सेफ्टी सहित कई छोटे-छोटे काम बाकी हैं। ऐसे में अगले माह भी इसमें चिकित्सा सेवाएं शुरू होने पर संशय बना हुआ है। 1532 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.