धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद शहर जल्द ही योग और आध्यात्म के रंग में रंगने वाला है। अध्यात्म में प्रवेश- स्वयं को जानो कार्यक्रम के तहत आगामी 24 से 26 अप्रैल तक एक भव्य तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारत योग यात्रा 2026 के अंतर्गत किया जा रहा है। इस संबंध में धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने विस्तृत जानकारी दी। आनंद योग धारा, धनबाद की ओर से आयोजित इस विशेष शिविर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु स्वामी निरंजनानंद सरस्वती मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में प्रतिभागियों को योग, ध्यान और आध्यात्म के गूढ़ पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।आयोजकों ने बताया कि यह शिविर केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य व्यक्ति को मानसिक शांति, आंतरिक संतुलन और आत्मबोध की दिशा में प्रे...