धनबाद, मई 21 -- धनबाद। दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में नन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर गोमो होकर चलने वाली भुवनेश्वर की कई ट्रेनें देर से चलेंगी। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से एक जून को 90 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से दो जून को 90 मिनट, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से चार और पांच जून को 60 मिनट, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस छह जून को नई दिल्ली से 120 मिनट और भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सात जून को भुवनेश्वर से 90 मिनट देर से चलेगी। यह भी पढ़ें- एनआई कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन के समय में हुआ बदलाव यह भी पढ़ें- एनआई कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...