बरेली, फरवरी 16 -- निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री रविवार को एक बार फिर बरेली पहुंचे। परशुराम धाम कैंट में मत्था टेकने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक महीने के अंदर नई पार्टी का नामकरण करते हुए गठन का ऐलान किया। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जनता नया विकल्प खोज रही है। नए राजनीतिक दल बनाने की बात करने के बाद से तमाम राजनीतिक दलों के लोग हमारे संपर्क में हैं। इसमें बड़ी संख्या में सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सलाह ली जा रही है और अगले 20 से 25 दिनों के भीतर पार्टी का नाम, संविधान और घोषणापत्र तैयार कर भारत निर्वाचन आयोग को आवेदन कर दिया जाएगा। उन्होंने एससी-एसटी कानून पर भी सवाल उठाए। रुचि तिवारी प्रकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.