औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवीनगर प्रखंड के करहरी में शिक्षाविद पंडित गंगाधर शास्त्री के पैतृक गृह पर पंडित गंगाधर शास्त्री महोत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संज्ञा समिति के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने की जबकि संचालन सुरेश विद्यार्थी ने किया। सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं 8 मई को होने वाले महोत्सव के निमित्त विभिन्न प्रस्ताव पारित किए। पंडित गंगाधर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी, ख्याति प्राप्त ज्योतिषियों का सम्मेलन, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए उप समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने सर्व समिति से समाजसेवी शिक्षक उज्ज्वल रंजन को महोत्सव आयोजन समिति का संगठन सचिव मनोनीत कि...