कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो का यात्री आधार अगले महीने से तेजी से बढ़ने वाला है। सेंट्रल से नौबस्ता कॉरिडोर शुरू होने के बाद मेट्रो को शुरुआत में प्रतिदिन करीब 55 हजार नए यात्री मिलेंगे। यूपी मेट्रो के ट्रैफिक सर्वे के मुताबिक दक्षिणी कानपुर को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का सबसे बड़ा लाभ मिलेगा। इसके बाद हर महीने तीन से पांच हजार नए यात्रियों के जुड़ने की भी संभावना है। अभी प्रतिदिन 35 हजार यात्री आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो यात्रा करते हैं। अगस्त में इसका उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने के लिए पीएमओ से संपर्क किया गया है। सेंट्रल से नौबस्ता तक बने नए कॉरिडोर को हाल ही में कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) की तीन दिवसीय सुरक्षा जांच में फिट माना गया है। निरीक्षण के बाद टीम ने संचालन पर मौखिक सहमति ...