गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अगले महीने से सेक्टर-84 स्थित पीवोटल दीवान सोसाइटी के निवासियों को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की तरफ से एक ठेकेदार कंपनी को इस सोसाइटी को 33केवीए बिजली सप्लाई से जोड़ने का टेंडर आवंटित किया जा चुका है। इस कंपनी ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को 30 अप्रैल तक इस कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया है। पीवोटल दीवान सोसाइटी में करीब 850 परिवार रहते हैं। इस सोसाइटी को विकसित करने के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने किफायती आवास योजना के तहत लाइसेंस जारी किया था। साल 2019 में इस सोसाइटी में लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। इस सोसाइटी में जनरेटर की सुविधा नहीं है। बिजली कट की स्थिति में इनवर्टर पर लोग आश्रित हो जाते हैं। साल 2022 और साल 2023 में बिजली के लंबे-लं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.