लखनऊ, जून 29 -- UP Government: यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जुलाई में जिलों का तबाड़तोड़ दौरा करेंगे। जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में निर्धारित मानकों के मुताबिक नल से जल की सप्लाई हो रही है या नहीं। इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुद फील्ड पर उतरेंगे। 15 से 25 जुलाई के बीच जलशक्ति मंत्री एक दर्जन से अधिक जिलों का दौरा करेंगे और गांवों का निरीक्षण कर खुद जलापूर्ति और पानी की गुणवत्ता की जांच करेंगे। सोमवार को इसके निर्देश जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। दौरे में जलशक्ति मंत्री के साथ नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरे में मंत्री और अधिकारी गांवों में रात्रि विश्राम कर...