पटना, मार्च 7 -- राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में 50 हजार सेमी कंडक्टर पेशेवर तैयार करेगी। यही नहीं इनके सहयोग से बिहार इस प्रक्षेत्र में देश की बड़ी ताकत भी बनेगा। राज्य सरकार ने बिहार सेमी कंडक्टर नीति 2026 को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक प्रस्ताव भी दिये गये हैं। बिहार सरकार ने राज्य को सेमीकंडक्टर और एआई हब बनाने की घोषणा की है। इसी को ध्यान में रखकर नयी नीति का खाका तैयार किया गया है। नयी नीति के अनुसार राज्य सरकार ने सेमी कंडक्टर क्षेत्र में 25 हजार करोड़ निवेश की योजना तैयार की है। इससे वर्ष 2030 तक दो लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यही नहीं कई सहयोगी सेक्टर में विकसित होगा। नयी नीति के आधार पर सरकार 5000 करोड़ से अधिक निवेश वाली तीन प्रमुख कंपनियों को आमंत्रित करना चाहती है। ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.