देवघर, दिसम्बर 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले में शीतलहर के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं शुक्रवार की सुबह शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी हो गई। वहीं जिले के विभिन्न नदी, तालाब व अन्य जलस्त्रोतों के पास काफी घना कोहरा देखा गया। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए मौसम थोड़ा साफ हुआ, फिर शाम होते ही कोहरे का प्रकोप शुरु हो गया। घने कोहरे व शीतलहर के बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। कोहरे के कारण शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाला है। घने कोहरे व शीतलहर के कारण ठंड भी काफी बढ़ गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.