अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना, 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
कुशीनगर, जून 30 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले में बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक कुशीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- मानसून ने पकड़ी रफ्तार, पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसारमौसम विशेषज्ञों की राय मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने के कारण बीच-बीच में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे मौसम में खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश होने से धान की रोपाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.