अगले दो वर्षों में शहर से जलजमाव की समस्या होगी दूर
खगडि़या, जून 22 -- खगड़िया। नगर संवाददाता बरसात के दिनों में शहर में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान अगले दो वर्षों में पूरी तरह से हो जाएगा। क्योंकि खगड़िया शहर के जलनिकासी को लेकर लगभग 434 करोड़ की लागत से बनने वाले ड्रैनेज सिस्टम के निर्माण को लेकर प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण पर है। निर्माण कार्य शुरु होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा। यह बातें निर्वतमान डीएम नवीन कुमार ने सोमवार को अपने स्थानांतरण के बाद संवाद कक्ष में पत्रकारों से संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जिले के समुचित विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया गया। जिनका लाभ आने वाले वर्षों में जिले के लोगों को मिलेगा। निवर्तमान डीएम ने कहा कि जल निकासी योजना के तहत शहर को रेलवे लाइन के उत्तर और दक्षिण भाग में विभाजित किया गया है। उत्तर क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.