अगले दो वर्षों में पीले रंग के कोच सामान्य गाड़ियों से होंगे अलविदा
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता देशभर की दैनिक रेलगाड़ियों में लगे आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, पीले कोच) कोचों को अगले दो साल में पूरी तरह से हटा लिया जाएगा। इनकी जगह एलएचबी (लाल कोच) लगाए जाएंगे जो ज्यादा सुरक्षित हैं। आईसीएफ कोच बनाना वर्ष 2018 से ही बंद कर दिया गया है, लेकिन अभी भी लगभग 400 गाड़ियों में इसके लगभग 8 हजार कोच इस्तेमाल हो रहे हैं। रेल मंत्रालय अगले दो साल में इन्हें पूरी तरह से हटाकर उनकी जगह एलएचबी कोच लगाने जा रहा है।
कोचों की सुरक्षा जानकारी के अनुसार पीले वाले कोच सुरक्षा के लिहाज से असुरक्षित माने जाते हैं। रेलगाड़ी के पटरी से उतरने या किसी प्रकार का हादसा होने पर इसके कोच एक-दूसरे पर चढ़ जाते हैं जिससे यात्रियों को ज्यादा चोट लगती हैं। कई बार इस प्रकार के हादसों में लोगों की जान भी जाती है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.