बागपत, मार्च 15 -- कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने गेहूं की बालियों पर दिखाई दे रहे भूरे धब्बों से किसानों को परेशान ना होने की सलाह दी है। सरसो में रेतुआ दिखाई दे तो उस हिस्से को तोडकर खेत से बाहर कर दे। बताया कि अगले दो दिनों में बारिश की सम्भावना है, ऐसे में फसलों पर कोई छिडकाव ना करें। सिंचाई भी अभी टाल दें।कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. शिवम सिंह ने बताया कि इन दिनों गेहूं की फसल में एक रोग का संक्रमण दिखाई दे रहा है, जिससे गेहूं की बालियों पर भूरे-काले रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। यह रोग मौसम में अचानक परिवर्तन की वजह से है, जिसका फसल उत्पादन पर असर ना के बराबर है। किसान इसके लिए परेशान न हो और किसी भी दवा का छिड़काव करने की आवश्यकता नहीं है। वही जिन किसानों ने सरसों की बुवाई देर से की थी, उनके खेत में सफेद रतुआ रोग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.