अगले दो दिन जिले में छिटपुट बारिश के आसार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन जिले में कई स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। इधर, सोमवार को सुबह से ही तीखी धूप रहने के बावजूद तापमान में आंशिक तौर पर कमी दर्ज की गई। नमी की मात्रा भी 71 प्रतिशत रहीं, जिस कारण पिछले 24 घंटे में उमस में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से अभी 1.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में हवा में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत से कम होकर महज 71 प्रतिशत रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.