अगले दो दिन छाए रहेंगे हल्के बादल, उसके बाद होगी बारिश
रांची, जुलाई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य में अगले दो दिनों के दौरान मानसून कुछ कमजोर रह सकता है। इससे राज्य में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा। इस दौरान पूरे राज्य में कुछेक जगहों पर बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के गुरबांधा में 66.4 मिमी हुई। धनबाद में 24 मिमी बारिश हुई। राज्य में एक जून से लेकर अब तक 376.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यह बारिश सामान्य औसस बारिश 5078.2 मिमी से 29 फीसदी कम है। यह भी पढ़ें- राज्य में अगले चार दिन कई स्थानों पर बारिश के आसार वहीं, रांची में इस अवधि के दौरान 439.7 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य बारिश 521.7 मिमी से 16 फीसदी कम है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.