सीतामढ़ी, मई 25 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में सोमवार को भीषण गर्मी और उमस से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कों पर गर्म हवा का असर दिखा। दोपहर होते-होते गर्मी इतनी बढ़ गई कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी गई।जिले के सुप्पी, रून्नीसैदपुर, बेलसंड, पुपरी, सुरसंड, बथनाहा सहित कई प्रखंड क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी हुई है, जिससे लोगों को अधिक परेशानी महसूस हो रही है। उन्होंने ब...