जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर। गर्मी है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अगले दो दिनों तक यह इसी तरह तेज गर्म हवा चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है लेकिन अधिकतर जगहों पर गर्म हवा चलेगी जिससे लोगों को बच के रहना चाहिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लोगों को दिन में भी जहां तक हो सके निकलने से बचना चाहिए और हमेशा पानी पीते रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...