औरंगाबाद, मई 22 -- तेज हवा और मेघगर्जन को लेकर चेतावनी औरंगाबाद/दाउदनगर, संवाद सूत्र। औरंगाबाद जिले में भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशानमौसम पूर्वानुमान कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के द्वारा भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जारी कृषि मौसम परामर्श में अगले दो से तीन दिनों तक जिले के एक या दो स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्...