छपरा, सितम्बर 28 -- गंडक के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क तटबंधों की निगरानी की गई तेज छपरा, नगर प्रतिनिधि। नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि और मौसम विभाग की ओर से बारिश व आंधी के पूर्वानुमान को देखते हुए सारण जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। गंडक नदी में करीब तीन लाख क्यूसेक पानी पहुंच चुका है, जबकि डेढ़ लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित सात तटवर्ती प्रखंडों में तटबंधों की सतत निगरानी, पेट्रोलिंग और संभावित प्रभावित आबादी की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: शहर में होगी सारण शिक्षक निर्वाचन की मतगणना, गर्ल्स स्कूल में बनेगा केंद्रतत्काल तैयारी की समीक्षा सोमवार को कलेक्ट्रेट ...