हरदोई, मार्च 15 -- सांडी, संवाददाता। सांडी क्षेत्र में होटल संचालक के भाई के साथ तमंचे के दम पर मारपीट और धमकाने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के समय पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ा था, लेकिन बाद में मामले में बदलाव कर केवल धमकाने और गाली-गलौज की तहरीर लिखवा ली गई। अगले दिन उसी आरोपी को अलग स्थान से तमंचे के साथ पकड़ने का दावा किया गया। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गोवा निवासी अमन हाईवे के वरण्डारी मोड़ के पास एक होटल चलाता है। शनिवार सुबह वरण्डारी निवासी एक आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और कमर में खोंसे तमंचे को निकालकर अमन के भाई निशांत उर्फ हिटलरशाही के साथ मारपीट कर उसे धमकाया। सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तमंचे समेत पकड़ लिया। पीड़ित निशांत ...