अगले दस वर्षों में सौ नए हवाई अड्डे बनेंगे: नायडू
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा है कि केंद्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना 'उड़ान' के तहत अगले 10 वर्षों में 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से भारत में 100 नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। नायडू ने मंगलवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से भारत के तीसरे 'हब एंड स्पोक' परिचालन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि साल 2014 में देश में जहां 74 हवाई अड्डे थे, वहीं आज भारत के नक्शे पर 166 हवाई अड्डे मौजूद हैं। 74 से 166 तक पहुंचना देश के लिए एक रिकॉर्ड है। पिछले 12 वर्षों के दौरान लगभग हर 40 दिन में एक नया हवाई अड्डा या नया टर्मिनल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए 12 साल की यह यात्रा तो महज एक शुरुआत थी। बीते एक दशक में उड़ान योजना के जरिये हवाई यात्रा के क्षेत्र में लाए गए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.