अगले दस दिनों तक कई ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन नहीं जाएंगी, कुछ कैंट तो कुछ भटनी-मऊ तक ही चलेंगी
वाराणसी, मई 27 -- गोरखपुर की तरफ जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए भीषण गर्मी में बुरी खबर है। अगले कुछ दिनों तक गोरखपुर जंक्शन ट्रेनें नहीं जाएंगी। कुछ ट्रेनों को कैंट और कुछ को भटनी-मऊ तक ही चलाया जाएगा। गोरखपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या-7 और 8 पर पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) के निर्माण के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इससे कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। ऐसे में परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने आ रहे परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं कई गाड़ियों का मार्ग विस्तार भी किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 3 जून को एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। वहीं, 5 जून को गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस भटनी से चलाई जाएगी। 29 मई से 7 जून त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.