अगले तीन दिन मौसम रहेगा अनुकूल, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
कुशीनगर, अप्रैल 29 -- कुशीनगर। निज संवाददाता भीषण गर्मी के बीच अब राहत के संकेत मिलने लगे हैं। पिछले सप्ताह जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तो वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस कमी से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से चेतावनी निर्देश जारी किया गया है। मंगलवार से लेकर दो मई तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों तक मौसम अनुकूल रहने की संभावना जताई जा रही है।मौसम में आए इस बदलाव के पीछे हवाओं की दिशा में परिवर्तन और वातावरण में हल्की नमी को कारण माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- UP Weather: अब मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान- आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार दिन के समय अब भी तेज धूप बनी हुई है, लेकिन पहले की तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.