भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। गुरुवार को दिन में आंशिक बदरी के बीच शुक्रवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा। लिहाजा, सुबह से ही सूरज चमका तो दोपहर 12 बजे ही दिन का पारा 26.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं बीते 24 घंटे में रात का पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार से सोमवार के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में गिरावट होगी तो वहीं रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.