जमशेदपुर, जनवरी 2 -- अगले तीन दिनों तक झारखंड के उत्तरी जिलों में घना कोहरा रहेगा और उत्तर पश्चिम जिलों में भी घना कोहरा हो सकता है। इस संबंध में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं झारखंड के शेष जिलों में भी कोहरा हो सकता है। इन जिलों के लिए चेतावनी तो नहीं जारी की गई है लेकिन देर शाम से सुबह के कारण थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है। हालांकि अभी न्यूनतम तापमान में अगले दो-तीन दिनों में फिर से थोड़ी गिरावट आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...