गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में लगातार भारी बढ़ोतरी की आशंका जताई है। इसके साथ ही 24 और 25 अप्रैल के लिए भयंकर लू (गर्म हवाओं) का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। गर्मी के इस बढ़ते प्रकोप के साथ ही शहर में पेयजल की मांग में भी भारी इजाफा हुआ है, जिसके कारण जल शोधन संयंत्रों की क्षमता कम पड़ने लगी है और मिलेनियम सिटी में जल संकट गहराने लगा है। बुधवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा और सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ने पर खुद को रखें सुरक्षित, बचाव जरूरी बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंक...