गोड्डा, जनवरी 2 -- गोड्डा। गोड्डा समेत आस पास के इलाके में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। बीते तीन दिनों से गोड्डा ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग से जारी येलो अलर्ट पर था। शुक्रवार को मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक इस येलो अलर्ट को जारी रखा है। हालांकि एहतियात जिला प्रसाशन नें कई कदम उठाए है। स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। चौक चौराहों पर अलाव जलाए जा रहे है। जरूरतमंतों को कंबल वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह और शाम के समय ज्यादा कनकनी रही दिन को धुप खिलने का बाद लोगों को कुछ राहत मिली। सुबह के समय कोहरे का प्रकोप जारी है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश नें बताया की आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होगा। सुबह के समय घना कोहरा, तेज सतही हवा और कनकनी का प्रकोप ...